फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद भी नियुक्त न मिलने से नाराज अध्यापकों ने रविवार को नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मप्रकाश यादव ने की। बैठक में पंचकूला में चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए पूर्ण समर्थन देने और आंदोलन में शामिल होने लेकर चर्चा की गई। जेबीटी अध्यापकों की ओर से 27 जनवरी को पंचकूला में राज्य स्तरीय चेतावनी रैली भी आयोजित की जाएगी।

ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि पिछले 18 माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अध्यापकों में सरकार की कार्यप्रणाली से अत्यधिक रोष है। उन्होंने कहा कि चयनित अध्यापकों की सभी प्रकार की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद इसके नियुक्ति नहीं दी जा रही है।  5 जनवरी को अध्यापकों ने पंचकुला में हाथों में फूल लेकर सरकार को शांतिपूूर्वक अपनी जायज मांगों को पूरा करने का संदेश दिया था लेकिन सरकार का उदासीन रवैया आज भी इन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं दिला रहा है।
विज्ञापन


बार बार आंदोलन करने के उपरांत भी इन अध्यापको की नियुक्ति का अभी तक कोई ठोस समय नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि  जेबीटी अध्यापक  27 जनवरी को पंचकूला में रैली करेंगे। जिसमें पूरे प्रदेश के सभी 9455 चयनित अध्यापक परिवार सहित भाग लेंगे। इस मौके  पर संतोष कुमारी, ममता यादव, राकेश, जयसिंह, देवपाल, विक्रमजीत, ईश्वर सिंह, प्रवीण कुमार, संजय, पूनम कुमारी, पूजा, रवीना, दिनेश, हेमा, प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें