फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंसिल कला प्रतियोगिता में जतिन ने मारी बाजी

Fri, 19 Apr 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में प्रज्ञान शीर्षक पर आधारित पेंसिल कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं और सदनों के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मानेकशॉ सदन के कैडेट जतिन (1552) और दीपांशु ढांडा (1616) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं परेरा सदन के योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर विभिन्न कार्यक्रमों की एक शृंखला तैयार की गई है। प्रतियोगिता के प्रभारी रविंद्र कुमार पीजीटी अंग्रेजी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें