11-राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राज्यस्तरीय अंतर कॉलेज प्रतियोगिता को सम्मानित खिल
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वीरवार को राज्यस्तरीय अंतर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का समापन रहा। ओवरऑल ट्रॉफी मेन सेक्शन में जाट कॉलेज रोहतक प्रथम और आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहा। महिला सेक्शन में एमकेजेके रोहतक प्रथम और आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहा।
प्रथम पुरस्कार 4000 रुपये, द्वितीय 3000 और प्रत्येक भार वर्ग में तृतीय रहने वाले दो सदस्यों को 2000 रुपये और मेडल दिए गए।60 किग्रा वर्ग में आशीष कुमार (डीएवी कॉलेज, कैथल), 66 किग्रा वर्ग में चिराग (आरकेएसडी कॉलेज, कैथल) और 73 किग्रा वर्ग में अजय (श्री एलएन इंदु कॉलेज, रोहतक) ने स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष टीम चैंपियनशिप में जाट कॉलेज प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहा। महिला टीम चैंपियनशिप में एमकेजेके कॉलेज प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहा।
मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर रहे। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि कन्वेनर डॉ. बसंत कुमार रहे व मंच संचालन डॉ. किरण शर्मा एवं नीति अहलावत ने किया। इस अवसर पर डॉ. इशांत, डॉ. अजय जून, डॉ. सुभाष, डॉ. योगेश, डॉ. बिंदु, डॉ. रुचि, अनिल, डॉ. शक्ति परीक्षित मौजूद रहे।