फोटो: 14रेवाड़ी। मीटिंग में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: स्व
रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की मीटिंग रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में कंवर सिंह यादव प्रवक्ता, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, आरएस सांभरिया, कांशीराम खिंची, सुभाष चंद, पीके गुप्ता, रोशनलाल अंडर सेक्रेटरी, राजेंद्र प्रसाद, रामौतार एकलव्य, अभय सिंह डहीनवाल, सुभाष सिंह दुवा, भीम सिंह गुलाटी, डॉ. अतर सिंह, ईश्वर सिंह आदि रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारियों ने भाग लिया। इस मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन जिला रेवाड़ी का गठन किया गया, जिसमें जसवंत सिंह को प्रधान, पीके गुप्ता को महासचिव, खजांची रोशन लाल, सह सचिव ईश्वर सिंह, को-ऑर्डिनेटर जगदीश प्रसाद डहीनवाल आदि चुने गए। इस चुनाव प्रक्रिया में एसोसिएशन के राज्य प्रधान किताब सिंह भनवाला ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।