कुंड। अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस की अगुवानी में मंगलवार को बाबा ध्यानदास मंदिर कुंड में अक्षत पत्रक और भगवान श्रीराम मंदिर का चित्र भेंटकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। ग्रामीणों को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के आरएसएस के कार्यवाह मनोज, गजेंद्र ने अक्षत पत्र मंदिर के पुजारी भंडारी को प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रीतम कुमार, प्रमोद कुमार, पंच पवन कुमार, पंच सुमित, सत्यप्रकाश सेठ, मुकेश जेई समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अक्षत लेकर कुंड मनेठी के मंदिरों में पीले चावल प्रदान करने के बाद ग्रामीणों को भी निमंत्रण दिया। गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में एकत्रित हुए लोगों को पूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का 1 से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंदिर के महंत रामेश्वरदास ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित होगा। इस अद्वितीय कार्यक्रम में आचार्य, संत और धार्मिक नेता शामिल होंगे। यह समारोह भगवान राम के भक्तों के लिए एक अद्वितीय अवसर है, जो उनके आत्मिक और धार्मिक उन्नति को प्रोत्साहित करेगा।