फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 3 माह में जसवंत नगर की सड़क करनी होगी दुरस्त

Thu, 28 Mar 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वार्ड नंबर 31 के जसवंत नगर में 2022 में बनी सड़क को दोबारा से दुरुस्त करने को लेकर पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट के अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता व सदस्य सुदेश कुमारी ने नगर परिषद को तीन माह का समय दिया है। वकील दिनेश यादव ने बताया कि 2022 में जसवंत नगर में एक सड़क बनाई गई थी। सड़क बनने के बाद से की कुछ दिनों बाद ही धीरे-धीरे उखड़ने लगी। इसकी शिकायत नगर परिषद को रतनलाल ने की थी। जब अधिकारियों ने भी सुध नहीं ली तो रतनलाल ने उनके साथ संपर्क किया। उसके बाद पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में यह मामला चला। वहीं, अब कोर्ट ने नगर परिषद को तीन माह में सड़क को दुरुस्त करने का आदेश दिया हैं। वकील दिनेश यादव का कहना है कि इस मामले में भ्रष्टाचार भी साफ नजर आ रहा है। जबकि पहले नगर परिषद ने कहा था कि सड़क बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें