फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 11 व 12 को नारनौल व अटेली स्टेशन पर करेगी ठहराव

विज्ञापन
फोटो 1अटेली रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से अजमेर मंडल के अजमेर-मदार रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड जंक्शन रेलसेवा 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं दो आंशिक रेलसेवा रद्द रहेगी।
विज्ञापन

जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन जो 12 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल मेडता रोड, डेगाना, मकराना व कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वहीं काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन जो 11 दिसंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें