फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैन दशलक्षण महापर्व पर सजे जैन मंदिर, जैनियों ने की भक्ति भाव से पूजा अर्चना

विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्रोत : समाज - फोटो : samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ हो गया है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए नगर के सभी जैन मंदिरों को सजाया गया है। सभी मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और नृत्य किया।
विज्ञापन


नगर के मॉडल टाउन स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जयपुर राजस्थान से संगीत पार्टी के साथ पधारे आकाश जैन शास्त्री के सान्निध्य में हो रहे इस महामंडल विधान से पूर्व सुबह भगवान का अभिषेक, शांति धारा व नित्य नियम पूजा हुई।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश जैन लोहिया, सचिव दिनेश जैन, शैलेश जैन, अमिता जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, रानी जैन, रिया जैन, सीमा जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें