फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैन मुनि ने विद्यालय की लिफ्ट का किया उद्घाटन

Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जैन मुनि से बातचीत करते श्रद्धालु। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में दिगंबर जैन मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का भ्रमण कर मुनि श्री ने उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में लगी नई लिफ्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के नेतृत्व में समिति ने नसियाजी में विराजमान मुनि श्री को विद्यालय भ्रमण के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुनि श्री ने प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना की।
नसियाजी से विद्यालय पहुंचने पर मुनि श्री का स्कूली बैंड की धुन और कृत्रिम फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा और शिक्षकों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रबंधन समिति की ओर से मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल अर्पित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन सहित कई सदस्यों ने भी सहभागिता की। मुनि श्री ने विद्यालय के वातानुकूलित कक्षों, सभागार, ऑडिटोरियम, मेडिकल कक्ष, कंप्यूटर व अंग्रेजी लैब सहित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने नन्हे बच्चों के अंकुर विभाग की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें