रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई लेकिन अब भी कई ट्रेडों में सीटें खाली रह गई हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 8 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान कुल छह चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।
इसके बाद भी विभिन्न ट्रेडों में 20 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त हैं। विभाग की ओर से बताया गया कि विशेष कोर्स इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट आदि में अधिकांश सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि कुछ सामान्य ट्रेडों में विद्यार्थियों की रुचि कम रहने के कारण सीटें खाली रह गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभाग अब इन रिक्त सीटों को भरने के लिए आगे की रणनीति तैयार करेगा।
राजकीय आईटीआई लुहाना
ट्रेड - कुल सीटें- - खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48- -21
फिटर ड्यूल एच -20- -2
मशीनिस्ट ड्यूल एच- -20- -10
वेल्डर ड्यूल एच 20- -11
वायरमैन 20- -1
टर्नर 20- -4
महिला आईटीआई
ट्रेड - कुल सीटें- - खाली सीटें
सिलाई टेक्नालॉजी- -40- -11
कटाई एवं सिलाई- -40- -12
इलेक्ट्रीशियन -20- -1
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट38- -3
कॉस्मेटोलॉजिस्ट- -48- -24
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -24 5
ड्रेस मेकिंग 40- -10
-
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई लेकिन कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। 8 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसलिंग के छह चरणों के बाद भी 20 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गईं हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।