शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित करते रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व कोसली व?
- फोटो : Rewari
अहीर रेजिमेंट के गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने पर रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान करने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में गांव जाहिदपुर में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति और कोसली में बार एसोसिएशन कोसली द्वारा रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का ग्रामीणों और बार के वकीलों ने सम्मान किया। इसके अलावा गांव जाडरा और ढोकिया में आयोजित कार्यक्रमों में भी सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का सम्मान किया गया।
समारोह में सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कोसली उनका अपना क्षेत्र है। क्षेत्र के हितों की रक्षा करना उनका नैतिक फर्ज है। उन्होंने कहा कि इलाके की अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक इस मामले का कोई हल नहीं निकल जाता, तब तक उनके प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से समर्थन देकर संसद पहचाने का काम किया है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली सहित पूरा दक्षिणी हरियाणा सैनिकों की खान है। यहां की माटी में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। अहीर रेजिमेंट की मांग को उन्होंने विधानसभा सत्र में प्रमुखता के साथ उठाया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें सैनिकों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग अनुसार विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव जाहिदपुर में शमशान घाट की चहारदीवारी और खेल स्टेडियम बनाने की मांग रखी। जिस पर उन्होंने मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव, जसवंत यादव, एसडीएम होशियार सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान बिक्रम सिंह यादव, पूर्व पार्षद शारदा यादव, सांसद के राजनीतिक सचिव राज पारीक, नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, पंच अनिल भारद्वाज, प्यारे लाल, घीसा राम, एलएन यादव, सतपाल जुड्डी, जिला सचिव सुभाष यादव, बलजीत यादव निवर्तमान जिला पार्षद मुकेश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो संख्या : 24