रेवाड़ी। शहर स्थित गुरुटेक सिटी पार्क में समाजसेवी व बावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट श्यामसुंदर सभरवाल के नेतृत्व में सोमवार को पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगवाए। मौके पर सभरवाल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जल ही जीवन है और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में पानी की कमी होना आम बात है। लोगों के लिए जगह-जगह नल व प्याऊ के माध्यम से जल की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन पशु-पक्षियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं बन पाती। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इनके लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था का निर्वहन करें। मौके पर एडवोकेट अरुण यादव, महेंद्र सिंह चौहान, दलीप सिंह मौजूद रहे। संवाद