रेवाड़ी। पीली चुनरी कार्यक्रम में भाग लेती ग्रामीण महिलाएं। स्रोत : पार्टी
डहीना। गांव जैनाबाद में सोमवार को भारत जोड़ो अभियान के तहत स्वराज इंडिया पार्टी रेवाड़ी इकाई की ओर से पीली चुनरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत ग्राम गोलियाकी में महिलाओं, किसानों, युवाओं व श्रमिकों से सम्पर्क कर न्याय योजनाओं के बारे में बताया गया। स्वराज इंडिया पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजबाला यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित समाज के लिए काम करना है। इस मौके पर उर्मिला, रेखा, इंद्रा देवी, मंजू देवी, कविता और पार्टी के कार्यकर्ता सतपाल चौधरी मौजूद रहे। संवाद