फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों के बताए मार्ग पर चलना जरूरी : दिनेश

Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते गणमान्य। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार की ओर से संस्कार निर्माण का कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान संयोजक दिनेश कपूर ने कहा का संतों के बताए मार्ग पर चलना जरूरी है। ऐसा करके ही हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन वीपी यादव, हेमंत ग्रोवर व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर रहे। दिनेश कपूर ने कहा कि महात्मा बुद्ध, संत कबीर, संत रविदास व गुरु नानक देव ने सत्य, प्रेम, भाईचारा का संदेश दिया। इस पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

संतों के बताए मार्ग का अनुसरण करके पूरी दुनिया ही स्वर्ग के रूप में बन सकती है। महिला प्रधान निशा सीकरी, शशि जुनेजा, अमिता ग्रोवर, पूर्व नगर प्रधान सुचित्रा चांदना व शिक्षाविद सरोज भारद्वाज ने संतों के उपदेशों पर अमल करने पर जोर दिया।
इस दौरान भजन पर नृत्य किया गया। उल्लेखनीय सेवा के लिए प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर सीएल सोनी, लक्ष्मी नारायण, समाजसेवी राजेंद्र गेरा व शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अतिथियों को फूलों के सुंदर पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम नंदवानी, प्रफुल्ल श्याम, कपिल कपूर, पूर्वांशी, प्रीति, सोनिया, उर्मिला मेहंदीरत्ता व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें