राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेती छात्राएं। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण सत्र हुआ। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मनीषा ने छात्राओं को उद्योग एवं खुदरा क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। मनीषा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और आज के समय में आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. भारती यादव ने कहा कि उद्यमिता दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करती है। कार्यक्रम में डॉ. सुशील दहिया, डॉ. ज्योति, पिंकी, सुमन, जीत रानी व स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद