रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में सेवारत इतिहास प्रवक्ता रामनिवास 31 साल शिक्षा विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विद्यालय में उनके सम्मान में रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत सिंह के साथ मिलकर प्रवक्ता रामनिवास ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इतिहास प्रवक्ता रामनिवास ने कहा कि रिटायर होने के बाद भी हमेशा छात्रों की सेवा में हाजिर रहूंगा। इन 31 सालों के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षित कर नई ऊंचाईयों पर उड़ान भरने के काबिल बनाना मेरा कर्तव्य व धर्म रहा। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत ने उन्हें रिटायरमेंटी पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और 31 साल शिक्षा विभाग में सेवा देने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर बिठवाना के सरपंच संजय कुमार, विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।