रेवाड़ी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ जिले के विभिन्न गांवों में बैठक की। इस दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।