फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जांच अभियान

Sun, 11 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18सुरक्षा जांच अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते टीम। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस टीम ने शनिवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बीएमजी मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर डॉग स्क्वॉड के साथ जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कमांडो और डॉग स्क्वॉड के साथ बीएमजी मॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इस दौरान बसों और यात्रियों के सामान की जांच की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की गई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सुरक्षा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के उद्देश्य से सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें