फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 23 जनवरी तक होगा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन

Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर इस बार अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें लाखों दीप की रोशनी से सरस्वती तीर्थ जगमगा गया है। पांच दिवसीय सरस्वती महोत्सव में हवन यज्ञ के साथ कन्या पूजन और सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा होगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 जनवरी को राखीगढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनानगर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 25 जनवरी तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें