फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृषि महाविद्यालय बावल में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस का हुआ आयोजन

Fri, 22 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर कृषि महाविद्यालय बावल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कौशिक व क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पौधारोपण किया व संदेश दिया कि आज के औद्योगीकरण के युग में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है वह अन्य समस्याएं जैसे बाढ़ सूखा जैसी समस्याएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधरोपण एक ऐसा उपाय है जिससे ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है। सही मात्रा में बारिश का होना भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी छात्रों ने भी लगभग 200 पौधे लगाए व इसके साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इन पौधों की देखरेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है और इसी तरह न केवल अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर बल्कि अन्य दिनों में भी हम पौधरोपण करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें