लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति और दुर्गा शक्ति टीम ने गांव गुर्जर माजरी व नांगल शहबाजपुर में ग्रामीणों को नशे की बुराई के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रामपाल ने कहा कि शिक्षा और खेलों में रुचि नशे से दूर रखने में सहायक होगी।
नशा मुक्ति टीम से रामपाल ने बताया कि युवाओं में शिक्षा व खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे अपने अंदर शिक्षा व खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए इसका हिस्सा बने, क्योंकि आजकल नौजवान पीढ़ी नशे की लत में पड़ती जा रही है, जोकि आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।
यही नहीं इससे न जाने कितने घरों के चिराग बुझ जाते हैं। जिसे रोकने ले लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। ऐसे में युवाओं को भी चाहिए कि वह नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षा व खेलो से नाता जोड़े। तथा स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों की पालना करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने ,रॉन्ग साईड ड्राइविंग न करने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशीले पदार्थ और बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग न करने के साथ ही नाबालिग बच्चों को टू और फोर व्हीलर गाड़ी न चलाने बारे जागरूक किया गया। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निसंकोच होकर हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें।