फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू

Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खिलाड़ियों से बातचीत करते अमन राव। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि धारूहेड़ा नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अमन राव जेलदार ने टॉस करवाकर किया।
विज्ञापन

प्राचार्य दयावती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमन राव जेलदार ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
प्राचार्य दयावती ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। टॉस के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें