फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली के झुके खंभों को दुरुस्त कराने के निर्देश

Tue, 14 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचे लोग व सुनवाई करते ​अ​धिकारी। स्त्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान कराया। इस दौरान सेक्टर-3 में बिजली के खंभे झुकने और लाइन टूटने की आशंका की शिकायत पर डीसी ने कार्रवाई का निर्देश बिजली निगम के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

गांव बालियर खुर्द में फैली गंदगी व अन्य जन समस्याओं की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को निवारण करने और गांव सुलखा में गली में पानी की निकासी नहीं होने की शिकायत पर बीडीपीओ को समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
गांव प्राणपुरा में 4 इंच की जगह 6 इंच पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जे और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निवारण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली मौजूद रहीं।भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें