फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सभी ग्राम पंचायतों में दुग्ध सहकारी समिति बनवाने के निर्देश

Tue, 06 Jan 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला सहकारिता विकास समिति और सड़क सुरक्षा माह को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में दुग्ध सहकारी समिति बनवाने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा, बिजली, जलापूर्ति, फ्लैगशिप योजना आदि की समीक्षा की। संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतों को लेकर ना बैठे उनका निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करें।
विज्ञापन

एमडी सरस को बची हुई ग्राम पंचायत में दुग्ध सहकारी समिति बनवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सहायक निदेशक सहकारिता विभाग वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि बताया कि जिले में लगभग 524 दुग्ध सहकारी समिति पंजीकृत है जिसमें से लगभग 353 सहकारी समिति वर्तमान में क्रियाशील है, जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निष्क्रिय सहकारी समितियां को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने, सड़क मरम्मत, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर एवं स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुसार लगाने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जन-जागरूकता अभियानों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम, रैलियों, कार्यशालाओं तथा डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में रामदयाल, सुरेश कुमार बंसल, धर्मवीर यादव, ओमप्रकाश किराड, भीम सिंह, संजय चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें