फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मसानी में जल्द ई-लाइब्रेरी संचालित करने के दिए निर्देश

Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 42मसानी बैराज का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा साथ में अन्य अधिकारी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
धारूहेड़ा। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वीरवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव मसानी में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी सुना। शाम 7 बजे तक करीब 40 शिकायतें आई। इस अवसर पर उपायुक्त ने गांव में जल्द से जल्द ई-लाइब्रेरी संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों तक महत्वकांक्षी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। इसी सोच के साथ रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव में विभिन्न विभागों की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए।
उपायुक्त ने मसानी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डाकघर तथा केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त ने गांव में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता विनय प्रकाश चौहान तथा एचएसवीपी व एसटीपी अधिकारियों को दूषित पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साइबर अपराध के बारे में ग्रामवासियों बताया: पुलिस अधीक्षक ने नशे की व्याधि व बढ़ते साइबर अपराध के संदर्भ में ग्रामवासियों को बताया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो वह हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें। मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, ज़िला परिषद सीईओ प्रदीप कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल, सीएमओ सुरेंद्र सिंह,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें