फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएससी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगाने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। एसडीएम मनोज कुमार की ओर से उपमंडल बावल में आने वाले सभी सीएससी सेंटर पर योजनाओं व सेवाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया। बताया गया कि आयुष्मान भारत के लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन व कार्ड की डिलिवरी, नया आधार कार्ड, बायोमेट्रिक अपडेट, लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन व परिवार पहचान पत्र का कार्य निशुल्क किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अगर कोई भी व्यक्ति सरकारी साइट पर जाकर खुद यह कार्य करता है तो कोई शुल्क नहीं लगता और सभी सीएससी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगाने बारे हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि आम नागरिक सीएससी सेंटर पर फीस की लिस्ट को देखकर ही अपने शुल्क की अदायगी करें। कोई सीएससी सेंटर संचालक अधिक राशि वसूल करता है और सेंटर पर लिस्ट नहीं लगी हुई है तो इसकी शिकायत उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में कमरा नंबर 114 में दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें