रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अपराध प्रभावित क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चौकी गोकल गेट पुलिस ने अर्जुन नगर निवासी सचिन को 1 अवैध देसी पिस्टल और 2 गोलियों सहित गिरफ्तार किया।
थाना रामपुरा पुलिस ने विकास नगर निवासी मनोज उर्फ टकला को 4.102 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। सीआईए ने शहर थाना क्षेत्र से जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4270 रुपये बरामद किए हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री को गिरफ्तार किया। इससे पहले इस मामले में जयपाल को 31 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा जा चुका है। संवाद