बावल। थाना बावल के निरीक्षक रणवीर सिंह ने शनिवार को ऑटो चालकों के साथ संवाद कर सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
निरीक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि ऑटो चालक चौराहों, मुख्य सड़कों और प्रतिबंधित स्थानों पर ऑटो खड़ा न करें। यात्रियों को निर्धारित ऑटो स्टैंड या सुरक्षित स्थान पर ही बैठाने और उतारें।
उन्होंने कोहरे और रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ऑटो के आगे और पीछे चमकदार पट्टी लगाने को कहा। साथ ही नशे में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
चालकों को लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित जरूरी दस्तावेज साथ रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षक ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ऑटो चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।