समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते हुए एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। एडीसी ने कहा कि शिविर में गांव नंदरामपुर बास में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नल से पानी की हो रही वेस्टज पर टोटी लगाने के निर्देश दिए।
नसियाजी रोड पर उखड़े हुए सीवर चैंबर को बदलवाने, नाले की सफाई करने व कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव हांसाका में गंदे पानी के जलभराव की निकासी के लिए एडीसी ने डीडीपीओ को जल निकासी के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन बनवाने, फैमिली आईडी में आय कम करवाने, बिजली और पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर निवारण करवा दिया गया। इस अवसर नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।