रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न श्रेणियों के अपराधों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों, नेटवर्क एवं सप्लाई चैन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समन्वित एवं साक्ष्य-आधारित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जब भी कोई नाबालिग बच्चा मिले तो पुलिस का व्यवहार अत्यंत संवेदनशील और मैत्रीपूर्ण होना चाहिए तथा सीडब्ल्यूसी से बच्चे की काउंसलिंग करवानी चाहिए।