फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश

Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय। संव
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने शनिवार को नगर परिषद भिवाड़ी और नगर पालिका टपूकड़ा क्षेत्र के 20 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने टपूकड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय राम सिंह की ढाणी के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
भिवाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदपुर, शहीद हुकुम सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिलकपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाड़ी मोड़ और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-9 के 12 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं।
उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। मतदान कक्षों में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, बिजली, रैंप और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल के लेआउट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

नि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें