फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी इनेलो: नैना चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर हर योग्य व्यक्ति को नौकरी मिलेगी। बुढ़ापा पेंशन की राशि दस हजार की जाएगी। ये बातें शनिवार को बावल क्षेत्र के गांव बनीपुर में आयोजित हल्का स्तरीय कार्यक्रम में इनेलो की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है। प्रदेश में बीजेपी - जेजेपी गठबंधन की सरकार है लेकिन यह विकास नहीं कर पाई क्योंकि इनकी नीयत काम कराने की नहीं थी। इन्होंने बंद एसी कमरों में बैठकर राजनीति की है जबकि इनेलो ने संघर्ष करके सत्ता तक पहुंच बनाई। सरकार बनने पर जनकल्याणकारी नीतियां लागू की। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की बात हो या बुढ़ापा पेंशन, जच्चा बच्चा योजना हो, कन्यादान योजना, अनुसूचित जाति चौपाल का निर्माण हो, किसानों को मुआवजा देना, साइकिल पर टोकन टैक्स हटवाने की बात हो, यह सब उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की देन है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा देकर यह जता दिया कि वो असल में किसान हितैषी हैं और जनता के हक में बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं। इसी वजह से जनता आज भी इनेलो का अपना मानती है।
उन्होंने गठनबंधन की राजनीति को लेकर कहा कि इसका अब अंत आ गया है। निकाय चुनाव में बीजेपी ने अकेले चलो की नीति अपनाई है, जो जेजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। जनता इनका सच जान चुकी है और इनेलो के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, महिला प्रधान सुमित्रा देवी, जिला प्रधान डा. राजपाल यादव, रामकिशन छिल्लर और कमला शर्मा, युवा प्रभारी हर्षशर्मा बादली और अरुण यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में इनेलो पदाधिकारी संपतराम डहनवाल, वरुण गांधी, उर्मित ठक्कर, विनोद शर्मा बावल, ललित टिकला, सुशीला, अनिता सांगवान, बीरमति, अनुराधा, राजेश शर्मा, कोसली से कुलदीप यादव, गौरव सैनी, रामफल सिंह, सुखीनंद दहिया समेत सैंकड़ों महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान डा. राजपाल यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें