धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में मालाहेड़ा निवासी रोहतास ने बताया कि उसने सर्विस रोड पर कबाड़ी की दुकान कर रखी है। दुकान पर नवीन नशे में आया और अभद्र भाषा का उपयोग करने लगा। बहुत समझाने की कोशिश की, उसके बावजूद नहीं माना। इस दौरान नवीन ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए रोहतास एक कंपनी में छिप गया। नवीन तब भी नहीं माना और कंपनी के अंदर आकर मारपीट करने लगा। जाते वक्त मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद