धारूहेड़ा। गांव मालपुरा निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। वह चिनाई का काम चलने के कारण 25 मई को वह घर पर था। शाम 6 बजे करीब जब वह मकान की छत पर था व उसकी मां गायत्री देवी गेट के बाहर खड़ी थी। उसी समय पड़ोसी ने गाली-गलोच शुरू कर दी। जब मां ने विरोध किया तो उन्होंने गायत्री देवी के साथ मारपीट भी की। प्रवीण जब आवाज सुनकर बाहर आया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। प्रवीण ने बताया कि पड़ोसी उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। प्रवीण ने मां को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।