इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के मनोविज्ञान विभाग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के माहौल, विभागीय सुविधाओं, पाठ्यक्रम और मनोविज्ञान के व्यावहारिक महत्व की जानकारी दी गई। डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता प्रो. रोमिका बत्रा सुखीजा ने प्रभावी संवाद कौशल को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि मनोविज्ञान का अध्ययन व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है।