फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को अपराध से बचाव की दी जानकारी

Mon, 16 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता व उनकी टीम के स्कूल पहुंचने पर स्वागत करते स्टॉफ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता व उनकी टीम ने सेक्टर-2 स्थित एक निजी स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों, उनके परिजनों व स्कूल स्टाफ को डायल-112, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध, नशा के दुष्परिणाम और अपराध से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को आम जीवन में होने वाले अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने में समर्थ होती है। प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सकें। उन्होंने बताया कि नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है, जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें