फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईडी में गलतियों को ठीक करने के बारे में जानकारी दी

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16संगवाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने संगवाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एपीसी सुंदर सिंह की देखरेख में परिवार पहचान पत्र का जागरूकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला ने उपस्थित नौवी, दसवीं, ग्यारवीं, बाहरवी कक्षा के छात्रों को सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 519 सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है।
जल्द ही सभी योजनाओं को पेपरलेस कर दिया जाएगा। डॉ. सतीश खोला ने छात्रों के पास उपलब्ध टैबलेट से फैमिली आईडी को खोलने, सिटीजन कॉर्नर से फैमिली आईडी में गलतियों को ठीक करने, नए व्यक्तियों को जोड़ने व मृत व्यक्तियों को हटाने संबंधित प्रक्रियाएं छात्रों को समझाई। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र समेत अनेकों योजनाओं को डाउनलोड करने के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें