कुंड। बिजली निगम के पाली सब डिविजन के एसडीओ एजाज अहमद की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव नांधा में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
जेई सुनील कुमार ने ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि कैंप के दौरान लगभग 20 लोगों ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
नीरज भारद्वाज ने बताया कि बीपीएल कार्ड धारकों को कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये हरियाणा सरकार की ओर से मिलते हैं। वहीं नॉन-बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। कैंप में विभाग की ओर से तरूण कुमार, सचिन कुमार आलम, अजीत सिंह और सतीश (एएलएम) उपस्थित रहे।