फोटो : 11रेवाड़ी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। बावल स्थित एक निजी कंपनी की तरफ से सीएसआर गतिविधि के तहत बुधवार को कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 में स्वास्थ्य और ग्रिवा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। उद्घाटन जीवन जोशी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा मित्तल और बावल पीएचसी से आई डॉक्टर सीमा यादव ने महिलाओं में होनी वाली ग्रिवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) और माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। संवाद