फोटो : 12रेवाड़ी। छात्रा गुंजन को कॉलेज में सम्मानित करते स्टॉफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित की गई थी। महाविद्यालय पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया।
कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि कुमारी गुंजन ने यह स्वर्ण पदक लगातार दूसरी बार जीता है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि गुंजन इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम भी रोशन करेगी। छात्रा को सम्मानित करने के अवसर पर स्पोर्ट बोर्ड के सभी पदाधिकारी डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला सहित क्रिकेट कोच संस्कार उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल एवं कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर छात्रा को बधाइयां प्रेषित की।