फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएसएस शिविर में गतिविधियों की दी जानकारी

Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनती परमार ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के बारे में बताया। 50 स्वयंसेविकाओं को 5 टीम में विभाजित किया गया है। शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम और स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार दिया जाएगा। अमित भोरिया ने मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ ज्योति, डॉक्टर रवि, कृष्ण ,डॉ. ज्योति मुद्गल, गीता, सुषमा, ज्योति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें