फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की दी जानकारी

Sat, 07 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जड़थल आयोजित सेमिनार में पहुंचे विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल - फोटो : गंदगी के ढेर में भोजन तलाश थी गाय पॉलिथीन खाती हुई। संवाद
विज्ञापन
बावल। सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जड़थल में माहवारी स्वच्छता अभियान पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पेम्फलेट, अल्पाहार और सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
विज्ञापन

सेमिनार में छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, पोषण तथा स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
संस्था की ओर से डॉ. रवीना यादव, एएनएम कमलेश देवी एवं सलोनी सिंगला ने सरल भाषा में छात्राओं को महावारी प्रबंधन के महत्व को समझाया और उनसे जुड़े भ्रमों को दूर किया। वक्ताओं ने बताया कि सही जानकारी और स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के प्रबंधक श्याम सुंदर, अमित यादव, राजकुमार चौधरी, संदीप शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें