फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवा सेतु मेले में स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
स्टॉल में पहुंचे लोग जानकारी लेते। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

एडीसी एवं नोडल अधिकारी राहुल मोदी ने बताया कि कैंपों के माध्यम से जरूरतमंद और पात्र परिवारों को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। विभागीय अधिकारी लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी मौके पर उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा सेतु कैंपों का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है। कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेंगे कैंप
मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 7 अक्तूबर को नंगली पारसापुर, 8 को सूठानी, 9 को नगर पालिका कार्यालय बावल, 10 को खेल स्टेडियम रोहड़ाई, 12 को एसडीएम कार्यालय कोसली, 13 को बेरली कलां, 14 को पुंसिका और 15 अक्तूबर को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-6 धारूहेड़ा में कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें