फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रशिक्षण शिविर में किसानों को दी नई तकनीक की जानकारी

Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
किसानों नई तकनीकों की जानकारी देते संयुक्त निदेशक कृषि एवं निदेशक हमेटी जींद डॉ. सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा स्थित नेचुरल एग्रो फार्म में आयोजित प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर और फील्ड विजिट में किसानों को प्राकृतिक खेती की नई तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र हमेटी जींद और अरावली किसान क्लब के सहयोग से किया गया। इसमें आए किसानों प्राकृतिक खेती की तकनीक की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि एवं निदेशक हमेटी जींद डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव रहे। उन्होंने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्य वक्ता डॉ. सुभाष चंद्र (ट्रेनिंग एडवाइजर, नेचुरल फार्मिंग, हमेटी जींद) ने किसानों को प्राकृतिक कृषि की तकनीकों, व्यवहारिक ज्ञान और आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच संवाद भी हुआ। अरावली किसान क्लब की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र यादव और डॉ. सुभाष चंदर को सम्मानित किया गया। साथ ही श्रमिक दिवस के अवसर पर फार्म के स्टाफ को कैप भेंट कर सम्मान दिया गया।
डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि कुरुक्षेत्र के बाद अगला प्राकृतिक खेती क्लस्टर रेवाड़ी में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
यशपाल खोला ने अरावली किसान क्लब और धारूहेड़ा एग्रो फार्म की कार्यशैली की जानकारी दी। उन्होंने मार्केटिंग और प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव भी किसानों के साथ साझा किए। कार्यक्रम में बीएओ डॉ. अजीत सिंह, एडीओ डॉ. अंकित यादव, सुरेश कुमार, बीर सिंह, बिरेंद्र, भूपेंद्र सिंह, महेश कुमार, रामनिवास, धीरज, नितेश, वेदप्रकाश सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें