11jjrp11- तुंबाहेडी गांव में लोगों की समस्याएं सुनते सीजेएम विशाल। स्रोत-प्राधिकरण
साल्हावास। गांव तुंबाहेडी मे लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीजेएम विशाल ने बताया कि इस कैंप में का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कानूनी जानकारी घर घर तक पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले था। इस कैंप में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र,बिजली,पानी, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड, वन स्टॉप सेंटर, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोगो ने अपनी समस्याओं को सीजेएम के सामने रखा। इस मौके एसीपी अखिल कुमार, बीडीओ राहुल, एसएचओ परमजीत, ग्राम सचिव सुकरमपाल, सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश, स्कूल प्रिंसिपल संजीव खत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से अंकित, कर्मजीत छिल्लर, शिवधन, प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।