फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वीटी मलिक को श्रेष्ठ मिला शिक्षक अवार्ड

विज्ञापन
11jjrp26- झज्जर। स्वीटी मलिक को सम्मानित करते। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
झज्जर। डीघल गांव की बेटी साइकिलिस्ट एवं शिक्षिका स्वीटी मलिक को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह अवार्ड देश भर से 40 शिक्षकों को मिला जिन्होंने मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र एवं समाज हित में उत्कृष्ट और प्रेरणादायक योगदान दिया है। स्वीटी मलिक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सुनारिया, रोहतक में कार्यरत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वीटी मलिक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है, जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया। मेरा लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और समाज हित में जागरूकता पहुंचाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें