फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विदेश के विश्वविद्यालयों में दाखिले की दी जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संगोष्ठी में जानकारी देते मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजकुमार। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में अंतरराष्ट्रीय मामले सेल और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीयकरण पहलू के अंतर्गत पापुआ न्यू गिनी में शैक्षणिक, अनुसंधान और रोजगार के अवसर विषय पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजकुमार ने विद्यार्थियों को पापुआ न्यू गिनी व अन्य देशों के विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया, उपलब्ध छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा, आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वे विभिन्न विदेशी छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी कैसे कर सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से छात्रवृत्ति प्राप्त करने की संभावनाएं कैसे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से उच्च कोटि की सोच रखते हुए बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षा के पहलू, विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियां एवं उनके समाधान के बारे में बताया। व्याख्यान के दौरान, विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया, जिसमें विदेशों में रहने, सांस्कृतिक समायोजन और करियर की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शोध कार्यों के प्रति निष्ठा पूर्वक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर सुमन नागपाल, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष, डॉ. रचना यादव, डॉ. मनोज कुमार मिस मुस्कान, मिस पूजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें