फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचने के उपाय

Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।स्रोत: पुलिस प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जाटूसाना के प्रबंधक प्रिंस ने टीम के साथ गांव हालुहेड़ा स्थित आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूक किया। पीएसआई प्रिंस ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी और समाज के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि आसपास नशे की बिक्री मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध मोबाइल एप और लुभावने ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कके या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें