रेवाड़ी। केंद्र में भाजपा गठबंधन सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं के साथ धोखा किया है। उनको न तो रोजगार मिला न बेरोजगारी भत्ता मिली। सरकार अपने वादे को भूल बैठी है। महंगाई चरम पर है। सरकार सोई हुई है। गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। उक्त बातें इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला ने कही। वह सोमवार को रेवाड़ी में सनसिटी स्थित जिला कार्यालय में इनेलो पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में जहां पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला को शिरकत करनी थी, लेकिन विशेष कार्य होने की वजह से चौ. अभय चौटाला रेवाड़ी में आये। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने की। मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए देश प्रदेश के लाखों लोग आएंगे। उन्होंने जिले के लोग से समारोह में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। अभय चौटाला ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग आज लगातार जनविरोधी फैसले ले रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मूकदर्शक बनी हुई है, जबकि इनेलो पार्टी लगातार सरकार के हर गलत फैसले ले विरोध करने का काम कर रही है। शिक्षा का दिवालिया पीटा हुआ सरकार एक साजिश के तहत सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है। वही निजी स्कूलों को बढ़ावा देने काम कर रहे। इससे साफ जाहिर हो रहा कि सरकार गरीबों की हितैषी न होकर पूंजीपतियों की हितैषी हैं।
कार्यक्रम को इनेलो जिला प्रभारी व बीसी सेल प्रदेश संयोजक नरेंद्र प्रजापति, जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, प्रधानमहासचिव एससी सेल संपत राम डहनवाल, एससी सेल जिला संयोजक जगदीश प्रसाद डहीनवाल,युवा प्रधान नीरज डहनवाल, किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर,शहरी प्रधान वरुण गांधी, महिला प्रधान कमला शर्मा, हलका प्रधान विनय जैलदार आदि उपस्थित रहे।