फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और घटते रोजगार ने आम लोगों की नींद हराम की : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को रेवाड़ी में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी क्रम में सेक्टर-19 में दिनेश ठेकेदार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि महंगाई और घटते रोजगार ने आम लोगों की नींद हराम कर दी है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ने से आम लोगों पर चौतरफा मार पड़ रही है। हालत यह है कि बाजार में एक नींबू 15 रुपये का बिक रहा है। गरीब आदमी जो इस चिलचिलाती गर्मी में नींबू पानी पीकर गुजारा कर लेता था, अब नींबू पानी भी उसकी पहुंच से बाहर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजाना बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों ने आम गरीब व मध्यम वर्ग को गरीबी के कुचक्र में फंसा दिया है। अगर इसी स्पीड से डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो कुछ ही समय में 150 रुपये लीटर कीमत पहुंच जाएगी। पेट्रो उत्पादों की कीमतें बढ़ने का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा है। इसके कारण बढ़ती महंगाई से लोगों में हा-हाकार मचा हुआ है। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक चिरंजीव राव मौजूद रहे।
हुड्डा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा कला सदन में आयोजित जॉब फेयर कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सरकार की गलतनीतियों के चलते रुपये की कीमत गिरती जा रही है और महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय डॉलर की कीमत 60 रुपये थी, जो आज 75 रुपये पार हो गई है। भाजपा ने चुनाव से पहले 2014 में देश से वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार मिलेगा। अगर इसका हिसाब लगाया जाए तो 8 साल में 16 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें